
मिर्तोला श्रीरामलीला कमेटी का निर्णय, तालीम भी शुरू, रामलीला आयोजन के लिए गठित हुई समितियां
देवभूमि टुडे
चंपावत। क्वैराला घाटी के मिर्तोला की रामलीला में मंच की परिधि में धूम्रपान, मांस, मदिरा पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शुक्रवार को श्रीरामलीला कमेटी की मिर्तोला में हुई बैठक में तय किया गया कि बीड़ी-सिगरेट, शराब, मांस आदि वर्जित सामग्री का सेवन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। रामलीला तालीम का श्रीगणेश लीला निर्देशक महेश चंद्र जोशी द्वारा राम स्तुति जय रघुनंदन जय घनश्याम, हे दुःख भंजन तुम्हें प्रणाम… से हुई।
जन कवि प्रकाश चंद्र जोशी शूल के संचालन में शुक्रवार को हुई बैठक में कमेटी का पुनर्गठन किया गया। कमेटी के व्यवस्थापक का जिम्मा माधवानंद नरियाल को दिया गया है। जबकि नाथ सिंह बोहरा अध्यक्ष, बलवंत सिंह महर उपाध्यक्ष, जनार्दन जोशी सचिव, दीपक जोशी सह सचिव, हरीश चंद्र नरियाल कोषाध्यक्ष, प्रेम बल्लभ भट्ट मीडिया प्रभारी, प्रकाश चंद्र जोशी शूल मुख्य वक्ता बनाए गए हैं।
भैरव दत्त नरियाल, सुनील भट्ट, महेश चंद्र नरियाल और प्रकाश चंद्र भट्ट को संयोजक बनाया गया है। साज-सज्जा की जिम्मेदारी दीपक जोशी, संजय जोशी, जनार्दन जोशी, सचिन जोशी को और प्रकाश व्यवस्था का दायित्व बलवंत सिंह महर, किशोर नरियाल को दिया गया है।
भुवनेश जोशी को प्रोम्टर और महेश चंद्र जोशी लीला निर्देशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि हेत सिंह बोहरा, रमेश चंद्र नरियाल, कैलाश चंद्र जोशी, दिनेश जोशी, घनश्याम भट्ट, लक्ष्मण सिंह बर्सवाल, श्याम सिंह बर्सवाल, कुंदन सिंह परवाल, प्रकाश सिंह परवाल और राम सिंह महर मार्गदर्शक होंगे।
संरक्षण मंडल में जिला पंचायत सदस्य निर्मला महराना, बीडीसी सदस्य रजनी नरियाल, ग्राम प्रधान अजय नरियाल, रेखा भट्ट, सरपंच संजय जोशी और सतीश चंद्र जोशी शामिल किए गए हैं। बैठक में भोजन, साज सज्जा, रामलीला मंच आदि पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मिर्तोला, दुनिया, ओखलढूंगा, अमकड़िया, नन्दोला, बुड़ाखेत, मलोड़ा आदि के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।


