

‘राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं का लक्ष्य’
देवभूमि दुडे
चंपावत। ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के 77वें स्थापना दिवस पर चंपावत में शोभा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति के गीत और नारों के बीच निकली शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पालिका के मुख्य गेट तक पहुंची। बाद में हुई विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के प्रांत सह संयोजक चंदन ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास की जानकारी दी। कहा कि राष्ट्रवादी भावना से ओतप्रोत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता देश को परम वैभव तक पहुंचाने के काम में जुटे हुए हैं। विश्व के सबसे बड़े इस छात्र संगठन के कार्यकर्ता समाज सेवा के कार्य में भी अर्हिनिश काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री दीक्षा सोनी ने विद्यार्थी परिषद के गठन के उद्देश्य, कार्य एवं इतिहास से रूबरू कराया गया। इस मौके पर संघ के जिला प्रचारक रमेश, प्रांत मीडिया प्रभारी विवेक पुजारी, विभाग संयोजक कुशाग्र वर्मा, जिला सह संयोजक दीपक भट्ट ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता शामिल थे।

