

चंपावत के चौकी गांव में पुलिस, अग्रिशमन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से गाय को सुरक्षित निकाला
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के चौकी गांव में कुएं में लुढ़की गाय को पुलिस और अग्रिशमन विभाग ने निकाल कर जान बचाई। करीब 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद ये कामयाबी मिली।
सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह बोहरा ने बताया कि चौकी गांव में एक भवन स्वामी की ओर से कुआं बनाने के लिए कच्चे कुएं की खुदाई कर उसे लकडिय़ों से ढक रखा था। 20 जून की सुबह गांव के ही गोविंद सिंह पुजारी की दुधारू गाय एकाएक कच्चे कुएं में करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्रिशमन टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य चलाया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित निकाला जा सका।
रेस्क्यू अभियान में फायरमैन जीवन चंद्र, शाहिद अंसारी, नीरज जोशी, पुलिस कर्मी जगमोहन नेगी, तारा दत्त के अलावा ग्रामीण मनमोहन सिंह बोहरा, इंद्र सिंह देउपा, गिरीश राम, पारस महर, महेंद्र सिंह पुजारी, गणेश सिंह महर, इंदुवर जोशी, जीवन कुमार, राहुल सिंह, जगत सिंह पुजारी, गिरीश महर, अशोक सिंह, हरीश राम, मनोज जोशी आदि शामिल थे।



