BJYM प्रदेश अध्यक्ष मैंदोली कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू

1 नवंबर को चंपावत जिले का दौरा करेंगे BJYM प्रदेश अध्यक्ष
बाराकोट, लोहाघाट और चंपावत में करेंगे मंत्रणा, स्वागत की तैयारी तेज
देवभूमि टुडे
चंपावत। भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली 1 नवंबर को चंपावत जिले का दौरा करेंगे। भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय की अध्यक्षता में आज 30 अक्टूबर को युवा मोर्चा की बैठक में बताया कि 1 नवंबर को युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली चम्पावत जिले के प्रवास पर हैं। तय किया गया कि बाराकोट, लोहाघाट और चंपावत स्थित भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम होगा। प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से रूबरू हो संगठन को सशक्त करने और मिशन 2027 को लेकर मंत्रणा करेंगे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष और वरिष्ठ सभासद रोहित बिष्ट, मंडल अध्यक्ष ललित देउपा, अजय नरियाल, जिला मंत्री कृष्णा जोशी, मंडल पदाधिकारी सौरभ नयाल, लोहित खोलिया, अर्जुन माहरा, शंकर जोशी, मानवेंद्र तड़ागी, कमल पांडेय, सूरज बोहरा, हरीश जोशी, पारस महर, प्रदीप जोशी, अनुज गहतोड़ी, मनीष चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!