छठ की छटा…डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया

शारदा घाट पर पूर्वाचल के लोगों ने छठ पर्व उल्लास से मनाया
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। पूर्वाचल के लोगों ने टनकपुर शारदा घाट में छठ पर्व आज 27 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने व्रत रखकर रीति रिवाज से डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर मन्नत मांगी। छठ के पर्व को लेकर पूर्वांचल के लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। नगर पालिका ने सफाई अभियान के साथ बिजली की व्यवस्था की गई। छठ पर्व को लेकर सुबह से ही सफाई व्यवस्था की जा रही हैं। दोपहर बाद से महिला, पुरूष और बच्चों का सजधज कर टनकपुर के शारदा घाट में आने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं ने टोकरी में फल, ठेकुवा, दूध आदि रखकर सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। मंगलवार को सुबह उगते सूरज को अ‌र्घ्य देकर पूजा अर्चना की जाएगी। निर्जल व्रत रखने वाली महिलाए व्रत खोलकर पूजा-अर्चना करेंगी। कार्यक्रम में मनोज गुप्ता, चंद्रिका प्रशाद, देवेंद्र सिंह, सुमित ठाकुर, ऋषिकेश उपाध्याय, इंदु सिंह, प्रभा देवी, सुनीता, मधु देवी, संजू सिंह, मोनी अरोड़ा आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!