
UCC पंजीकरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया
DM मनीष कुमार ने पूर्णागिरि के प्रधान पंकज तिवारी सहित 10 प्रधानों को किया सम्मानित
देवभूमि टुडे
चंपावत। UCC (समान नागरिक संहिता) के बेहतर क्रियांवयन और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने 10 ग्राम पंचायत को सम्मानित किया गया। आज 27 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में ‘UCC सम्मान समारोह’ में DM मनीष कुमार ने कालीगूंठ (पूर्णागिरि) ग्राम पंचायत को UCC पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण पूर्ण करने वाली पहली पंचायत के रूप में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। DM मनीष कुमार ने कालीगूंठ (पूर्णागिरि) के ग्राम प्रधान पंकज तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा जिले की अन्य 9 (पूर्णागिरि, सिलाड, उचोलीगोठ, बमनपुरी, देवीपुरा, फागपुर, भजनपुर, चौकी एवं सैलानीगोठ) ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, VDO एवं VDPO को सामूहिक रूप से प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। DM मनीष कुमार ने कहा कि समान नागरिक संहिता के सफल क्रियांवयन में इनकी भागीदारी अनुकरणीय रही है। अन्य गांवों और नागरिकों से सक्रिय रूप से UCC पंजीकरण में भागीदारी की अपील की गई। कहा कि यह पहल समानता, पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन सभी पंचायतों ने समान नागरिक संहिता के अंतर्गत शत-प्रतिशत पंजीकरण कर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। कालीगूंठ सहित सभी पंचायतों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से अन्य ग्राम पंचायतें भी प्रेरित होंगी। कार्यक्रम में ADM कृष्ण नाथ गोस्वामी, APD विम्मी जोशी, DDMO देवेंद्र पटवाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।




