मीडिया के हाल…घोषणा महाविद्यालय की छाप दिया विश्वविद्यालय

कल 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले में कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी
देवभूमि टुडे
चंपावत। मीडिया की साख कैसी है, कितनी है, इसे आम लोग बखूबी जानते हैं। लेकिन आज 25 अक्टूबर को मीडिया ने जो किया, उसने हद ही कर दी। मुख्यमंत्री की घोषणा को ही मीडिया ने गलत तरीके से पेश कर दिया। सच से दूर। वास्तविकता से अलग।
कल 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का टनकपुर-बनबसा का दौरा था। दौरे के दौरान सीएम ने 20.50 करोड़ रुपये की 10 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। गुदमी में 500 करोड़ रुपये से बन रहे ड्राई पोर्ट का निरीक्षण किया। 185 करोड़ रुपये से अधिक से बन रहे शारदा कॉरिडोर के काम को भी देखा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि चंपावत जिले में कृषि से संबंधित बड़ा संस्थान खोले जाने की जरूरत बताते हुए चंपावत जिले में कृषि महाविद्यालय की घोषणा की। ताकि जिले में खेती की संभावनाओं को बढ़ाने के साथ कृषि से संबंधित नई प्रयोग, शोध आदि को भी बढ़ावा मिल सके। लेकिन तमाम प्रिंट मीडिया ने कृषि महाविद्यालय के स्थान पर कृषि विश्वविद्यालय खोले जाने की खबर छाप दी।

error: Content is protected !!