
टनकपुर में दीपावली पर दीप जला जागरूक किया
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर कर्मचारी कालोनी वार्ड 6 में दीपावली पर्व की संध्या पर दीप जलाकर जागरूक कार्यक्रम किया। जिसमें पोस्टरों और स्लोगनों के जरिए ‘दीप जलायें दीपावली मनायें, दुर्व्यसनों से दूर हो जायें’ दीप जलायें पर्यावरण बचायें, बुरी वस्तुओं से दूर हो जायें। दीप पर्व पर यही संदेश, व्यसनमुक्त हो यह परिवेश। प्रकाश पर्व पर यही है कहना, बुरी आदतों से दूर हमें रहना। आदि सामाजिक संदेश दिए। नशा हटाओ संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने बताया कि यह वैदिक शारदीय नवसस्येष्टि पर्व है। जो हमें अज्ञान और अंधकार रूपी बुराइयों को त्यागने तथा ज्ञानरूपी अच्छाइयों को अपनाने का आदर्श संदेश देता है। इसलिए हमें बुराइयों और बुरी वस्तुओं से दूर रहकर प्रकृति और पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ स्वस्थ बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में डाॅ. वाजश्रवा आर्य, डॉ. सुरेंद्र प्रजापति, धर्मपाल आर्य, नचिकेता आर्य, यशवर्धन आर्य, प्रेरणा, एकता, मोनिका, साक्षी, गायत्री कृपा, नित्यम, दिव्यांशी, हिमानी योगिता, महक, जाह्नवी, जिया कपिल, हर्षित, ऋषभ आदि मौजूद थे।



