दीपावली की शुभकामनाएं दी

चंपावत के DM व SP ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी
देवभूमि टुडे
चंपावत। दीपावली आज 20 अक्टूबर को उल्लास के साथ मनाई जा रही है। यद्यपि चंपावत में महालक्ष्मी पूजन कल 21 अक्टूबर को भी होगा। चंपावत के DM मनीष कुमार और SP अजय गणपति ने दीपावली पर्व पर जिले के लोगों को शुभ कामनाएं दी है।
‘प्रकाश पर्व दिवाली हर किसी के जीवन को रोशन करे। सभी को इस पर्व की बहुत बधाई। साथ ही उजाले के इस पर्व को थोड़ी सी सावधानी संग मनाने से उल्लास बढ़ेगा। लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।’
मनीष कुमार,
DM, चंपावत।

‘रोशनी का पर्व सभी के जीवन को जगमग करे। आग या किसी अन्य तरह के हादसे से बचने के लिए बचाव के पुख्ता उपाय किए गए हैं। त्योहार में उल्लास तो हो, लेकिन ऐहतियात भी बरतें।’
अजय गणपति,
SP, चंपावत।


DM मनीष कुमार व SP अजय गणपति। ( बाएं से दाएं)
error: Content is protected !!