महिला चरस संग गिरफ्तार…बापरू से पकड़ी गई

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान, मल्ला बापरू के पास से 1.970 किलो चरस के साथ पकड़ी गई
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला बाराकोट ब्लॉक के मल्ला बापरू की रहने वाली है। आरोपी महिला के खिलाफ लोहाघाट थाने में NDPS की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
SOG प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में SOG टीम ने टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान, मल्ला बापरू के पास से 17 अक्टूबर को एक महिला के पास से 1.970 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी फर्त्याल (35) निवासी ग्राम मल्ला बापरू के खिलाफ NDPS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने गांव में छोटी-छोटी मात्रा में चरस एकत्र की थी। इस चरस को वह खटीमा के एक व्यक्ति को देने जा रही थी। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
SP अजय गणपति के मुताबिक मादक पदार्थों में अब तक 79 अभियोगों में 121 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें कुल 25.150 किलोग्राम चरस, 1.382 किलोग्राम स्मैक, 986 ग्राम अफीम, 83 नशीले इंजेक्शन और 5.789 किलोग्राम MDMA बरामद हो चुकी है।
पुलिस टीम में शामिल जवान:
उप निरीक्षक कमलेश भट्ट प्रभारी SOG, उप निरीक्षक सोनू बोहरा प्रभारी ANTF, उप निरीक्षक सुष्मिता राणा, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, गणेश बिष्ट, महेंद्र डंगवाल, कांस्टेबल राजकुमार, अशोक वर्मा, सू़ूरज कुमार व पूर्णिमा पांडेय।

error: Content is protected !!