गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करें निर्माण कार्य: अध्यक्ष प्रेमा पांडेय

चंपावत नगर पालिका बोर्ड की बैठक
देवभूमि टुडे
चंपावत। नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। आज 14 अक्टूबर को हुई बोर्ड बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी काम पर लगातार निगरानी रखें। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही भविष्य में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों को जन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देशा दिए गए। पालिकाध्यक्ष ने नगर के विकास के लिए सभी हितधारकों के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान साफ-सफाई, पथ प्रकाश, नाली निकासी, फॉगिंग आदि को लेकर भी चर्चा हुई। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी के संचालन में हुई बैठक में सभासद प्रेमा चिल्कोटी, बबीता प्रहरी, गीता अधिकारी, मणिप्रभा तिवारी, रोहित बिष्ट, दिनेश बरदोला, गौरव कलौनी के अलावा सिटी मैनेजर महेश चौहान आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!