
पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महोत्सव का औपचारिक रूप से श्रीगणेश किया
स्कूली बच्चाें ने निकाली झांकियां
देवभूमि टुडे
चंपावत/खेतीखान। खेतीखान का 5 दिनी दीप महोत्सव आज 13 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने आकर्षक झाकियां निकाली। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महोत्सव का औपचारिक रूप से श्रीगणेश किया। उन्होंने आयोजक मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महोत्सव ने विशिष्ट पहचान बनाई है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने खेतीखान मुख्य बाजार से कैड़ा गांव, मल्ली बाजार और तल्ली बाजार तक आकर्षक झांकी निकाली। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर खेतीखान, विद्या मंदिर, जीजीआइसी, एजुकेशन प्लेनेट स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय और जीआईसी के बच्चों ने हिस्सा लिया। झांकी के आगे-आगे चल रहे पिथौरागढ़ से आए भीमराम एंड पार्टी के छलिया दलों ने करतब दिखाए। संचालन डॉ. दीवाकर भट्ट ने किया। शुभारंभ मौके पर संदीप कलखुड़िया, सुमित कलखुड़िया, बबलू देव, निशांत खर्कवाल, प्रकाश बोहरा, अशोक माहरा, विजय फर्त्याल, हिमेश कलखुड़िया, यशपाल मनराल, आलोक वर्मा, पुष्कर पुजारी, नवीन बोहरा, कमल बोहरा, सीएल वर्मा, राजेंद्र ओली, नरेंद्र बोहरा, महेश जोशी, डिगराज बोहरा सहित तमाम लोग मौजूद थे।





