‘कांग्रेस उठा रही नौजवानों के मुद्दे, जुड़ रहे हैं युवा’

युवक कांग्रेस के चुनावों की तेज हुई तैयारी
जिला समन्वयक मिसबाबुल हसन ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद
देवभूमि टुडे
चंपावत। आईवाईसी (भारतीय युवक कांग्रेस) के चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई है। आज 9 अक्टूबर को चुनाव को लेकर चंपावत पहुंचे युवक कांग्रेस के चंपावत जिला समन्वयक मिसबाबुल हसन ने चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। हसन ने कहा कि चंपावत जिले में इस बार 16 हजार युवाओं को पार्टी से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस शिक्षा, रोजगार सहित युवाओं के तमाम मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। इस पहल से नौजवान बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।
बताया गया कि युवक कांग्रेस के लिए 6 अक्टूबर से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक नामांकन किए जाएंगे। 10 नवंबर से 9 दिसंबर तक मतदान होगा। नेता बनो नेता चुनो, उत्तराखंड की आवाज बनो की थीम पर नौजवानों को युवक कांग्रेस से जुडऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश मेहरा, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदसय उमेश खर्कवाल, जिला महामंत्री एडवोकेट निर्मल सिंह तड़ागी, उपाध्यक्ष मुरलीधर जोशी, बालादत्त थ्वाल, नगर अध्यक्ष सौरभ शाह, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह भंडारी, जोत सिंह, केदार सिंह सामंत, रमेश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!