मधुमक्खियों के काटने से बुजुर्ग घायल…भर्ती

टनकपुर में शाम की सैर पर निकले एक बुजुर्ग को मधुमक्खियों के झुंड ने काटा, इलाज के बाद हालत में सुधार
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में मधुमक्खियों के झुंड के काटने से एक बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल शख्स को तुरंत उप जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद घायल व्यक्ति की स्थिति में सुधार है।
जानकारी के मुताबिक टनकपुर NHPC पावर चैनल मार्ग पर शाम की सैर पर निकले रमेश चंद तिवारी (69) पुत्र बद्री दत्त तिवारी निवासी पूर्वी विचई सैलानीगोठ अपने कुछ साथियों के साथ NHPC पावर चैनल मार्ग में घूम रहे थे। इसी दौरान कालाझाला के नजदीक मधुमक्खियों के झुंड ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और कई डंक मारे। बुरी तरह से दर्द से कराह रहे रमेश तिवारी को आननफानन में साथ के लोग उप जिला अस्पताल ले गए। डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि इलाज के बाद घायल की हालत मैं लगातार सुधार है। और अब वे खतरे से बाहर हैं।

error: Content is protected !!