वाल्मीकि जयंती…माल्यार्पण हुआ, शोभायात्रा निकली

चंपावत में वाल्मीकि जयंती पर हुए कई कार्यक्रम
महर्षि वाल्मीकि का जीवन दर्शन दे रहा है नैतिकता, धर्म और कर्तव्य की सीख
देवभूमि टुडे
चंपावत। महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती आज 7 अक्टूबर को उल्लास से मनाई गई। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह समिति की ओर से नगर के विभिन्न मार्गो में शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व वाल्मीकि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय और पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। नेताद्वय ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनके द्वारा रचित रामायण हमें नैतिकता, धर्म और कर्तव्य की सीख देते हैं। वाल्मीकि जयंती पर हम उनके आदर्शों और शिक्षाओं को याद करते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, सभासद प्रेमा चिलकोटी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, सूरज प्रहरी, आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश पंवार, अर्जुन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


error: Content is protected !!