भारत माता की प्रतिमा का अनावरण हुआ…कोश्यारी ने किया

लोहाघाट के ऋषेश्वर पार्क में स्थापित भारत माता की प्रतिमा का अनावरण हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने लोहाघाट के ऋषेश्वर पार्क में स्थापित भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया। कहा कि भारत माता की प्रतिमा लोगों के मन में देश प्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करेगी। इससे पूर्व आज 6 अक्टूबर को सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट में भव्य स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी परिधान में सजकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक वतन, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामन्त, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपाा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, RSS के रूप सिंह बोरा, सतीश पांडेय, राजेंद्र चंद, कृष्णानंद चौबे, मनीष, तनुज, मुकेश कलखुड़िया, मनीष जुकरिया, सुभाष बगौली, मयंक पुनेठा, महेंद्र ढेक, हिमांशु बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी, कुलदीप देव, दीपक जोशी, सुरेंद्र बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!