स्वामी प्रेम सुगंध महाराज का पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

अध्यात्म की अनुभूति के लिए चित्त की शांति जरूरी
चंपावत के शिवा रेजीडेंसी में 5 अक्टूबर को आयोजित जन मिलन महोत्सव में भक्तों को ध्यान के गुर भी बताए
देवभूमि टुडे
चंपावत। आध्यात्मिक गुरु एवं भिंगराड़ा नाखुड़ा स्थित ध्यान केंद्र के स्वामी प्रेम सुगंध महाराज ने कहा कि अध्यात्म की अनुभूति के लिए चित्त की शांति जरूरी है। चित्त को शांत व एकाग्र करने के लिए ध्यान का मंत्र चाहिए। चंपावत के शिवा रेजीडेंसी में 5 अक्टूबर को आयोजित जन मिलन महोत्सव में स्वामी सुगंध महाराज ने कुछ देर के लिए ध्यान का अभ्यास भी कराया। इससे पूर्व यहां जन प्रतिनिधियों और तमाम सामाजिक संगठनों ने स्वामी प्रेम सुगंध महाराज का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सुगंध महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।

जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में हुए कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, विवेक बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील साह, मनोज तड़ागी, विकास साह, प्रकाश पांडेय, राजेश उप्रेती, मोहन अधिकारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!