
पिछले कुछ समय से बीमार थे टनकपुर के स्वर्णकार संजय वर्मा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के स्वर्णकार संजय वर्मा का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे। 52 वर्षीय वर्मा का इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में कल 4 अक्टूबर को निधन हो गया। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। आज 5 अक्टूबर को शारदा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। निधन पर तमाम सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है। निधन पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन रावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पूर्व सभासद गिरीश वर्मा, पत्रकार देवेंद्र देवा, कौस्तुबानंद पंत सहित कई लोगों ने शोक जताया है।

