लड़ीधूरा महोत्सव..जय जय भगवती काली मैया

पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
कई शैक्षिक प्रतियोगिताएं भी हुईं
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट में 6 दिनी लड़ीधूरा महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। तीसरे दिन हुए सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य, उप ज्येष्ठ प्रमुख दरबान सिंह, जनकांडे के जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह महर, मनीषा कालाकोटी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि डूंगर सिंह प्रथोली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सांस्कृतिक संध्या का आगाज पंखुड़ी, थारू सांस्कृतिक समिति खटीमा से दल नायिका पूना खड़गा के नेतृत्व में भगवती की वंदना से हुआ। गायक फौजी ललित मोहन जोशी के गीत जय जय भगवती काली मैया, जय मां नंदा, जय मां सुनंदा…., कश्मीर बॉर्डर प्यारी में आफी लड़ून…, की करूं कम्मू मेरी ड्यूटी बॉर्डर…, बेबी प्रियंका के लौडा मोहन, तेरी मेरी प्रीत देखी…, रंगीली बिंदी घाघरी काई, हाय हाय तेरो मिजाज…, हाय काकड़ी झील में, नून पीस शीला में…..आदि कुमाऊंनी गीतों और कुमाऊंनी नृत्यांगना ईशा मर्तोलिया, महिमा राय, लच्छू पहाड़ी की प्रस्तुति में देर रात तक दर्शक नाचते गाते रहे। दिल्ली के मशहूर चांदी चाचा ने शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी सहित तीन लोगों को चांदी से बने स्मृति चिन्ह उपहार स्वरूप भेंट किए।
वहीं महोत्सव के तीसरे दिन कई शैक्षिक प्रतियोगिताएं भी हुईं। उद्घाटन लोहाघाट की एसडीएम नितेश डांगर और बाराकोट की बीडीओ मोनिका पाल ने किया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में कनिका कालाकोटी व प्रियांशु जोशी, अंशुमन जोशी व इशिका जोशी और दिव्यांशी अधिकारी व फाल्गुनी पुनेठा की जोड़ी क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में तेजस अधिकारी-सुजल कुमार, आदित्य अधिकारी-इंद्रेश सिंह महरा और आरव चंद-कृष अधिकारी की जोड़ी क्रमश: पहले तीन नंबर पर रहे। सीनियर वर्ग में साधना चौधरी-चंद्रकला जोशी, अमन कालाकोटी-साक्षी गोस्वामी और आयुष पंत-दीपांशु जोशी क्रमश: पहले तीन नंबर पर रहे। कुमाऊंनी भाषण प्रतियोगिता में मानषी जोशी, गायत्री पांडेय, आरती बिष्ट व मनीष जोशी और मेंहदी प्रतियोगिता में कविता बोहरा, दिया अधिकारी व गायत्री जोशी विजयी रहे। डांस प्रतियोगिता में ओमी जोशी, दीक्षा अधिकारी, विनीता अधिकारी क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे।
आयोजन में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, जिला पंचायत सदस्य योगेश चंद्र जोशी ‘योगी’, जगदीश सिंह अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, रमेश जोशी, महेंद्र अधिकारी, विनोद जोशी, विनोद अधिकारी, किशोर जोशी, रजत वर्मा, ऋतेश कुमार वर्मा, प्रदीप ढेक, सुनील वर्मा, लोकमान सिंह अधिकारी, राजू अधिकारी, दीनू अधिकारी, राजेंद्र अधिकारी, नमन जोशी, रजनीश जोशी, राहुल जोशी, शुभम नाथ, ललित मोहन जोशी, सौरव, रिंकू, सूरज, रोहित, निहारिका फर्त्याल, कुमकुम अधिकारी सहित तमाम लोग सहयोग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!