क्रासकंट्री रेस…पंकज, ऊषा व आरूष बने नंबर वन

गांधी जयंती पर क्रॉस कंट्री दौड़ हुई
BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया और एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। खेल निदेशालय के सौजन्य एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में गांधी जयंती पर क्रॉस कंट्री दौड़ हुई। दौड़ को मुख्य अतिथि BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश कार्यकारी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय और जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में अंबेडकर पार्क से ढकना बडोला रोड तक गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि ओपन बालक वर्ग में पंकज सिंह बोहरा, सौरभ कुमार, सुनील कुमार, दीपांशु चौड़ाकोटी, राकेश महराना, रोहित सिंह, बालिका वर्ग में ऊषा भंडारी, सोनी बोहरा, अनीषा चौधरी, विनीता शर्मा, सानू, पुष्पा और अंडर-15 बालक वर्ग में आरूष, राजीव सिंह बिष्ट, सौरभ सिंह बिष्ट, आकाश, प्रतीक व देवेंद्र ने क्रमश: प्रथम से छह स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर BJP उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, सूरज प्रहरी, आनंद अधिकारी, BJYM जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, राकेश अधिकारी, रमेश खाती, नंदाबल्लभ कापड़ी, पुलिस प्रशासन से प्रदीप जोशी, देवनाथ गोस्वामी, शिक्षा विभाग से मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, मुकेश टम्टा, खेल विभाग से मनीषा, कृष्ण कुमार, प्रकाश सिंह, सुनील जोशी, उमेश राय, कमल सिंह, नारायण जोशी आदि लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!