
महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने में सहयोग करने का दिया भरोसा
3 दिन तक चलेगा महोत्सव
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत में आज 30 सितंबर से तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव शुरू हुआ। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, BJP के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय और गीतांजलि सेवा संस्था के प्रमुख सतीश चंद्र पांडेय ने किया। उन्होंने महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया। श्री आदर्श राम सेवा समिति के अध्यक्ष भगवत शरण राय, विकास शाह, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा ने पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय को ज्ञापन दिया।
अशोक कुमार वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में सभासद बबीता प्रहरी, रोहित बिष्ट व पूजा वर्मा, हीरा बल्लभ पल्साई, कुलदीप वर्मा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, व्यापार मंडल सचिव हरीश सक्टा सहित कई लोग मौजूद थे।
महोत्सव में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन चंदन नेगी के नेतृत्व में लोक कला समिति रामनगर की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।





