
वन संरक्षण के लिए कई अहम काम करने के साथ दावाग्नि अवधि में जंगल को सुरक्षित रहने में मिली सफलता
पिथौरागढ़ के DFO आशुतोष सिंह को चंपावत की अतिरिक्त जिम्मेदारी
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के DFO (प्रभागीय वनाधिकारी) नवीन पंत साढ़े तीन दशक से अधिक की सेवा के बाद आज 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने पिछले साल के अंत में चंपावत में इस दायित्व को संभाला था। करीब 10 माह के कार्यकाल में उन्होंने ना केवल वन संरक्षण के लिए कई अहम काम किए, बल्कि उनके द्वारा उठाए गए कदमों से इस वर्ष की दावाग्नि अवधि में जंगल को सुरक्षित रहने में भी सफलता मिली।
विदाई पर सहयोगी अधिकारी-कर्मियों ने उनके कार्यशैली एवं व्यवहार कुशलता को प्रेरणाप्रद। कहा कि DFO पंत ने वन विभाग और कार्मिकों के हितों का ध्यान रखने के साथ लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। DFO नवीन पंत ने सहयोग के लिए तमाम अधिकारी-कार्मिकों को धन्यवाद दिया। चंपावत के वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। DFO पंत के सेवानिवृत्त होने के बाद फिलहाल किसी अधिकारी को यहां नहीं भेजा गया है। अलबत्ता पिथौरागढ़ के DFO आशुतोष सिंह को चंपावत की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

