छात्रसंघ चुनाव…SSJ विवि परिसर में पदाधिकारियों ने शपथ ली

चंपावत में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध हुआ निर्वाचन
विकास चौधरी अध्यक्ष और संजय टम्टा सचिव
संयुक्त सचिव, विज्ञान और वािणज्य संकाय पद खाली
29 सितंबर और 30 सितंबर को अवकाश रहेगा
देवभूमि टुडे
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर चंपावत के छात्रसंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की शपथ हुई। यहां सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित विकास चौधरी, उपाध्यक्ष हिमांशु कार्की, उपाध्यक्ष छात्रा दीया गोस्वामी, सचिव संजय टम्टा, कोषाध्यक्ष हिमांशु सिंह बोहरा, सांस्कृतिक सचिव अनुज गहतोड़ी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आयुष महर और कला संकाय के प्रतिनिधि के रूप में दीपा ने शपथ ली। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर चंपावत के छात्रसंघ चुनाव अधिकारी प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट ने छात्रसंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर परिसर के तमाम शिक्षक और छात्र शामिल थे।
वहीं संयुक्त सचिव, विज्ञान और वािणज्य संकाय पद पर एक भी नामांकन नहीं होने से ये पद खाली हैं। वहीं छात्र संघ पदाधिकारियों ने अपने अधिकारों को उपयोग करते हुए दो दिन (29 सितंबर और 30 सितंबर) का अवकाश घोषित किया है।
छात्रसंघ के ये हैं पदाधिकारी:
अध्यक्ष:विकास चौधरी।
उपाध्यक्ष हिमांशु कार्की।
उपाध्यक्ष छात्रा: दीया गोस्वामी।
सचिव: संजय टम्टा।
कोषाध्यक्ष: हिमांशु सिंह बोहरा।
सांस्कृतिक सचिव: अनुज गहतोड़ी।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: आयुष महर।
कला संकाय प्रतिनिधि: दीपा।

error: Content is protected !!