
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर चंपावत के चुनाव की अधिसूचना जारी, 27 सितंबर को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक मतदान
देवभूमि टुडे
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर चंपावत के छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। चुनाव अधिकारी डॉ. जगत सिंह बिष्ट ने आज 24 सितंबर को चुनाव कार्यक्रम को जारी किया। परिसर के 1301 छात्र-छात्राएं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव, संकाय प्रतिनिधि कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय का चुनाव करेंगे।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक कल 25 सितंबर को पूर्वान्ह 10.30 बजे से 2 बजे तक नामांकन होंगे। कल ही 2.15 बजे से 2.45 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 3 बजे से 3.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 सितंबर शाम 4 बजे वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। 27 सितंबर को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 2.30 बजे से होगी। नतीजा घोषित होने के बाद उसी दिन शपथ ग्रहण कराई जाएगी।


