
टक्कर में दो अन्य लोग घायल, एक हायर सेंटर रेफर
टनकपुर नगर पालिका कार्यालय के पास हुई ई रिक्शा और बुलेट में भिड़ंत
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। बुलेट और ई रिक्शा की टक्कर में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 3 लोग चोटिल हो गए। तीनों घायलों को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार टनकपुर नगर पालिका कार्यालय के पास आज मंगलवार को ई रिक्शा और बुलेट में भिड़ंत हो गई। बुलेट में सवार पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निवासी राजेंद्र सिंह (26) पुत्र शंकर सिंह निवासी पूर्णागिरी विहार, विक्रम सिंह (22) पुत्र खुशाल सिंह निवासी खटीमा और 21 वर्षीय हर्षिता (21) पुत्री भास्कर निवास इमली पड़ाव टनकपुर चोटिल हो गए। उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र सिंह और हर्षिता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि पांव में गंभीर चोट के कारण विक्रम सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि विक्रम के पांव में गंभीर चोट है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

