कलश है सांस्कृतिक प्रतिभा का बेहतरीन मंच: सतीश पांडेय

संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
चंपावत में दो दिन तक आयोजित संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं का आज हुआ ऐलान
देवभूमि टुडे
चंपावत। कलश संगीत कला समिति के तत्वावधान में हुई दो दिनी वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में तमाम प्रतिभाओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। राजकीय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता में लोहाघाट, चंपावत, पाटी, बाराकोट, टनकपुर सहित स्थानों से 85 युवाओं ने हिस्सा लिया। 21 सितंबर से दो दिनी प्रतियोगिता (प्राथमिक, जूनियर और सीनियर तीन वर्गों में) के परिणाम आज 23 सितंबर को घोषित किए गए। समापन सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता और गीतांजलि सेवा संस्था के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। निर्णायक शिवशक्ति गहतोड़ी, राजीव, सागर मौनी, नमिता मुरारी, हेम पांडेय और मानस पंत शामिल थे।
इससे पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता और सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में इससे पूर्व उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय और विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा कि कलश ने सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारने का बेहतरीन मंच दिया है। कलश संगीत कला समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुडिय़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में गिरीश पंत, नारायण दत्त गड़कोटी, दिनेश बिष्ट, उमापति जोशी, प्रकाश पांडेय, नवीन पंत, प्रेमबल्लभ भट्ट, डॉ. संतोष कुमार पांडेय, महेश जोशी, शांति जोशी, रेखा भट्ट, रोहित खर्कवाल, संदीप खर्कवाल, शैलेश कलखुडिय़ा, कंचन मेहता सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया।
संगीत प्रतियोगिता के नतीजे:
शास्त्रीय गायन:
जूनियर वर्ग (खयाल, धु्रपद एवं तराना आदि): आयुष भट्ट, मान्या धौनी व उदित जोशी।
जूनियर वर्ग (तबला, पखावज): हेयान वर्मा, मयंक सामंत व लक्षित जोशी।
जूनियर वर्ग उप शास्त्रीय गायन (ठुमरी, दादरा): आयुष भट्ट, ह्दयांश पंत, यतिन चंद व दिव्यांशी खर्कवाल।
प्राथमिक वर्ग (तबला, पखावज): निकुंज तिवारी, ह्धान पांडेय व जाह्वी भट्ट।
प्राथमिक वर्ग (खयाल, ध्रुपद व तराना आदि): राघव सिंह।
सीनियर वर्ग (तुमरी, दादरा): आकांक्ष जोशी, वर्तिका जोशी, अंजनेय जोशी।
सीनियर वर्ग (तबला, पखावज): अंशुमन सिंह कंबोज व सुमित सिंह रावत।
सीनियर वर्ग (ठुमरी, दादरा): प्रियांशु सामंत।
गायन सुगम संगीत:
प्राथमिक वर्ग (भजन, गजल व गीत आदि): अवनी भंडारी, जानवी व सपना जोशी।

error: Content is protected !!