अधीनस्थ कृषि सेवा संघ… चौहान जिलाध्यक्ष व गोस्वामी जिला मंत्री

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की चंपावत जिला इकाई का सर्वसम्मति से गठन
प्रांतीय अध्यक्ष शुभम आर्य और मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा की देखरेख में हुए चुनाव
देवभूमि टुडे
चंपावत। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की चंपावत जिला इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। मनम चौहान जिलाध्यक्ष, अंशु गोस्वामी जिला मंत्री/सचिव चुनी गई हैं। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष शुभम आर्य और क़ुमाऊं मंडल के अध्यक्ष विजय शर्मा की देखरेख में निर्विरोध रूप से चुनाव हुआ।
प्रांतीय अध्यक्ष शुभम आर्य ने कहा कि कृषि सेवा संघ जिले के किसानों तक योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए सेतु का काम करेगा।
राणा सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. हिमांशु प्रसाद संगठन मंत्री, प्रताप ढाली संयुक्त मंत्री, संजय गहतोड़ी कोषाध्यक्ष, सत्येंद्र प्रसाद सिंह प्रचार मंत्री, साक्षी पांडेय संप्रेक्षक और आशुतोष सिंह संरक्षक बनाए गए हैं। नव निर्वाचित पदाधिकारी ने कर्मियों व संगठन के हितों के लिए काम करने का आश्वासन दिया। साथ ही कृषि विभाग और किसने की बेहतरीन के लिए काम करने की बात कही गई। तमाम कृषि अधिकारियों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन की जिला इकाई के निर्विरोध चुनाव को एकजुटता का प्रतीक बताया।

error: Content is protected !!