
मोदी के नेतृत्व में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है भारत
चंपावत, लोहाघाट और टनकपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में काटा केक, सेवा संकल्प पखवाड़े की शुरुआत
देवभूमि टुडे
चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज 17 सितंबर को जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर सेवा पखवाड़े की शुरूआत की गई। कार्यकर्ताओं ने केक काट पीएम मोदी के दीर्घजीवी होने की कामना की। चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, नगर और ग्रामीण मंडल में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उनके श्रेष्ठ राजनीतिक जीवन की कामना की। कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
चंपावत जिले की चारों नगर निकायों, ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में सभी ने सफाई रखने का संकल्प लिया। चंपावत में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सभा का समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सभास प्रेमा चिल्कोटी, रोहित बिष्ट सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने खटकना पुल में सफाई अभियान चलाया। कचरा हटाने के साथ ही झाड़ियों का कटान किया गया। लोहाघाट में पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में, टनकपुर में पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा और बनबसा में अध्यक्ष रेखा देवी के नेतृत्व में सफाई अभियान व पौधरोपण किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र मे झाड़ी कटान, नाली सफाई और कचरे का निस्तारण किया। ये अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न हिस्सों में चलेगा। स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाए गए। छात्र-छात्राओं को सफाई, सेहत, कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के महत्व की जानकारी दी गई।
चंपावत में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुंह मीठा किया गया। लोहाघाट में कालू सिंह माहरा चौक पर लोगों का मुंह मीठा किया गया। पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में स्वच्छता कार्यक्रम हुआ। मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाजपा के प्रदेश मंत्री निर्मल सिंह माहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश पांडेय, जिला मंत्री महेश बोहरा, मोहित पाठक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, नरेश फर्त्याल, मंडल महामंत्री गौरव पांडेय, सूरज कुमार, आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बलवंत गिरी, गिरीश माहरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बगौली, मंडल उपाध्यक्ष पंकज, अर्जुन मेहरा, मंडल मंत्री लोहित खोलिया, मोहन पाटनी आदि मौजूद थे पाटी ब्लॉक के अमौली गांव में ग्राम प्रधान निशा देवी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अमित भट्ट, लक्षित भट्ट, आशीष भट्ट, बब्लू भट्ट,सूरज भट्ट, दीपक भट्ट, अंकित भट्ट, पूरन चंद्र भट्ट, रवि गोस्वामी आदि अभियान में शामिल थे।



