
चंपावत जिले में केक काट दीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना की
रक्तदान शिविर लगा, मरीजों को फल बांटे, क्रास कंट्री दौड़ हुई
देवभूमि टुडे
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को चंपावत जिले में उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर चंपावत जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। सभासद रोहित बिष्ट सहित 3 लोगों ने रक्तदान किया। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय के कैंप कार्यालय, चंपावत नगरपालिका और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मिठाई बांटने के साथ केक काट CM धामी के दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। मुड़ियानी के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी कार्यक्रम हुआ। विभिन्न कार्यक्रमों में उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकरदत्त पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, CM कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, हरगोविंद बोहरा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, जिला उपाध्यक्ष, कैलाश अधिकारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, सूरज प्रहरी, विकास साह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
लोहाघाट में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, BJP के वरिष्ठ नेता मोहित पाठक सहित तमाम नेताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की। पाटी मंडल में BJP कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। कार्यक्रम में BJP मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलराज पाटनी, दीपक भट्ट, प्रकाश भट्ट, बल्लू मेहता, अनिल गहतोड़ी, हेम शर्मा, वीरेंद्र मेहता, रोशन पाटनी, दीपक, तनुज, कुलदीप फर्त्याल आदि मौजूद थे। चंपावत, लोहाघाट और बनबसा में क्रास कंट्री दौड़ हुई।








