
7 दिनी कुमाऊं कार रैली बरेली से पिथौरागढ़ जाने के बाद वापस बरेली जाएगी
कार रैली में सेना और नेवी के रिटायर्ड अफसरों के अलावा सिविल के एडवेंचर राइडर्स भी शामिल
देवभूमि टुडे
चंपावत। सेना की ओर से आयोजित कुमाऊं कार रैली बरेली से आज 15 सितंबर को चंपावत पहुंची। चंपावत पहुंचने पर रैली का सांस्कृतिक परंपराओं से स्वागत किया गया। पंचशूल टस्कर्स टीम ने कुमाऊंनी व छलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। स्कूल के बैंड, NCC के कैडेटों के प्रदर्शन ने भी आयोजन में जोश भर दिया।
7 दिवसीय यह रैली, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र पिथौरागढ़ गुंजी, आदि कैलाश, लिपुलेख, धारचूला, डीडीहाट, नैनीताल होते हुए वापस बरेली जाएगी। कार रैली में सेना और नेवी के रिटायर्ड अधिकारियों के अलावा सिविल के एडवेंचर राइडर्स भी शामिल हुए हैं। सेवा, बलिदान और संरक्षकता की प्रतीक यह रैली देशभक्ति का संदेश भी दे रही है।
पंचशूल ब्रिगेड ने उत्तराखंड की घुमावदार पहाड़ियों में कुमाऊं कार रैली का आयोजन किया। ये रैली क्षेत्रीय उत्सव और सैन्य स्मृति का अदुभत संगम था। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित यह रैली कुमाऊं क्षेत्र की खूबसूरती और शांत-सहज वातावरण को प्रकट करने का एक प्रयास भी है। साथ ही इससे कुमाऊं की संस्कृति के पुनर्जागरण में भी मदद मिलेगी। जिससे पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर गौतम पठानिया (कमांडर 119 ब्रिगेड), 119 OMC के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल भगवती सिंह राठौर, कर्नल राकेश पाठक, चंपावत के SDM अनुराग आर्य, चंपावत के विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) केजेएस गिल, कर्नल (सेवानिवृत्त) बीडी जोशी आदि मौजूद थे।









