
इंफैंट्री एवरेस्ट पर्वतारोही दल को विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। इंफैंट्री एवरेस्ट पर्वतारोहियों का चंपावत पहुंचने पर स्वागत किया गया। भारतीय सेना का यह दल माउंट नंदादेवी ईस्ट (7434 मीटर ऊंचाई) पर्वतारोहण अभियान पर जा रहा है। अभियान के 41 सदस्यीय दल का कर्नल भगवती राठौर और चंपावत के विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने स्वागत किया। बाद में विधायक प्रतिनिधि तिवारी ने दल को हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया। दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल जेपी कुमार कर रहे हैं। अभियान के दल को फ्लैग ऑफ वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ पुष्पेंद्र सिंह की ओर से किया गया था। संस्था ने इससे पहले भी माउंट लिशूल, माउंट दुर्गाकोट, माउंट भनोटी आदि पर्वतारोहण अभियानों में भी भारतीय सेना के साथ काम किया था। इस दल को लॉजिस्टिक एवं टैक्निकल सपोर्ट खेल एक्सप्लोर एंड एडवेंचर लवर्स सोसायटी कर रही है।
इस दौरान एडवेंचर लवर्स सोसायटी के अध्यक्ष आशीष जोशी, संस्थापक राकेश जोशी, BJP मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, उपाध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे।


