
भाजपा की बैठक में मुख्य वक्त दान सिंह रावत ने दिया कार्यक्रमों का ब्योरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से शुरू होकर गांधी जयंती तक चलेगा सेवा पखवाड़ा
देवभूमि टुडे
चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से 2 अक्तूबर (गांधी जयंती) तक सेवा पखवाड़ा चलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता और जिला महामंत्री पूरन मेहरा के संचालन में 9 सितंबर को भाजपा जिला कार्यालय में हुई कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा अभियान के कार्यक्रम तय किए गए। मुख्य वक्ता उत्तराखंड सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिन से शुरू सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में आम सहभागिता सुनिश्चित करें। सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम बूथ स्तर पर भी चलाए जाएंगे।
सेवा पखवाड़े में स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, रक्तदान शिविर, प्रबुद्धजन संवाद, सार्वजनिक क्षेत्र में खेल, दिव्यांग, शिक्षा, कला, विज्ञान, महिला सशक्तिकरण का सार्वजनिक स्थान पर सम्मान किया जाएगा। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, राजू बिष्ट, कमलेश भट्ट, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, बाराकोट प्रमुख सीमा आर्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, शिवराज कठायत, निर्मल माहरा, सुभाष बगौली, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, देवी दत्त, सूरज प्रहरी, प्रकाश बिनवाल, तुलसी कुंवर, नवीन तड़ागी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, सभासद नंदन तड़ागी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।


