
हरतालिका तृतीया को मनाते हैं राखी
देवभूमि टुडे
चंपावत। संवेदी तिवारी समुदाय ने रक्षाबंधन पर्व उल्लास से मनाया। परंपरा के मुताबिक आषाढ़ की पूर्णमासी के बजाय तिवारी समुदाय हरतालिका तृतीय में राखी मनाते हैं। तिवारी समुदाय के लोगों ने उत्तर वाहिनी गंडक नदी के किनारे पवित्र धर्मशिला में सरोवर में स्नान के बाद विशेष पूजन और उपाकर्म संस्कार के बाद जनेऊ धारण की गई।
धर्मशिला में पंडित पूरन तिवारी, बिशन तिवारी, कृष्ण तिवारी, गिरीश तिवारी, हरिशंकर तिवारी, दिनेश तिवारी, शुभम तिवारी, मोहन तिवारी सहित तमाम तिवारी बंधु शामिल हुए। वहीं टनकपुर में कांकर घाट में सप्तऋषि तर्पण किया गया।
इस मौके पर पीयूष तिवारी, गिरीश तिवारी, भानु तिवारी, सौरभ तिवारी, उमेश तिवारी, ललित तिवारी, अरुण तिवारी आदि मौजूद थे।




