
चंपावत में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
देवभूमि टुडे
चंपावत। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि अर्पित की। चंपावत में कांग्रेस कार्यालय में सद्भावना दिवस पर स्वर्गीय पूर्व PM के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। कहा कि उन्होंने संचार व कंप्यूटर क्रांति सहित भारत को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने की मजबूत नींव रखी थी।
भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर आज 20 अगस्त को चंपावत के कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री एडवोकेट निर्मल सिंह तड़ागी के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए योगदान को याद किया गया। कहा गया कि महज 40 साल में प्रधानमंत्री बने राजीव गांधी ने दक्षेस का गठन, मतदाता की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने सहित कई बड़े काम किए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, उपाध्यक्ष मुरलीधर जोशी, बालादत्त थ्वाल, कमल भंडारी, महेश बडोला, अब्दुल नाजिम, केदार सामंत, मोहम्मद शारीफ, रिदा नाज, मुकेश राम आदि मौजूद थे।


