
चंपावत में आयोजित किया गया कृष्ण जन्माष्टमी का रंगारंग कार्यक्रम
देवभूमि टुडे
चंपावत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 16 अगस्त को रिजर्व पुलिस लाइन में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पुलिस लाइन के श्रीकृष्ण मंदिर में ठीक मध्य रात्रि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समय पुलिस गारद ने हर्ष फायर की। हर्ष फायर के बाद SP अजय गणपति, CO शिवराज सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, चंपावत के प्रभारीनिरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद को प्रसाद वितरित किया गया।




