न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित ने किए मां वाराही देवी के दर्शन

मंदिर समिति ने मां वाराही की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया
विश्व प्रसिद्ध बगवाल के लिए मशहूर है देवीधुरा
देवभूमि टुडे
चंपावत/मां वाराही धाम देवीधुरा। नैनीताल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पंकज पुरोहित ने 27 जुलाई को परिवार के साथ मां वाराही धाम के दर्शन किए। उन्होंने मां वाराही मंदिर में पूचा अर्चना की। मां वाराही से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने न्यायाधीश पुरोहित को मां वाराही की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।
पीठाचार्य पंडित कीर्ति बल्लभ जोशी ने मां वाराही का छाया चित्र भेंटकर अभिनंदन किया। मंदिर समिति ने मां वाराही धाम की ऐतिहासिकता और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी। बताया कि देश-दुनिया में मशहूर फल-फूलों से खेली जाने वाली बगवाल हर साल आषाढ़ी कौतिकी (रक्षाबंधन) में चार (वालिग, चम्याल, गहरवाल और लमगड़िया) खामों और सात थोकों के बीच होती है। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य सुदीप चम्याल, नरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, रमेश राणा, बिशन सिंह चम्याल आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!