पंचायती चुनाव…212 सीटों के लिए 630 प्रत्याशी मैदान में

चंपावत जिले में पहले चरण में 84091 वोटर तय करेंगे किस्मत
लोहाघाट और पाटी विकासखंड में आज सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट/पाटी। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के पहले चरण के लिए आज 24 जुलाई को अब से बस एक घंटे बाद सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। पहले चरण में लोहाघाट और पाटी विकासखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में 212 सीटों के लिए 630 प्रत्याशी मैदान में हैं। 182 (लोहाघाट में 85 व पाटी में 97) बूथों में कुल 84091 (लोहाघाट विकासखंड में 38658 और पाटी में 45433 मतदाता) वोट के जरिए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी बंदोबस्त किए गए हैं।
जिला पंचायत की 5 सीटों के लिए 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 3 (रायकोट कुंवर, पाटन पाटनी और गरसाड़ी) सीटों में सीधा मुकाबला है। जबकि खरही में 6 और जनकांडे सीट में सर्वाधिक 8 प्रत्याशी हैं। जिला पंचायत की पाटन पाटनी सीट पर सबकी नजर है। प्रतिष्ठा की इस सीट में लोहाघाट के दो बार के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की बेटी सुष्मिता फर्त्याल की टक्कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता जोशी से है। सुनीता जोशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी की पत्नी हैं। गरसाड़ी सीट से भाजपा समर्थित आनंद सिंह अधिकारी मैदान में हैं। उन्हें दीपक जोशी चुनौती दे रहे हैं। जबकि जनकांडे सीट से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया का मुकाबला भाजपा अधिकृत प्रत्यशी सुरेंद्र बोहरा, अशोक महर, कविराज मौनी से हैं। इस सीट पर 8 प्रत्याशी हैं।

किस विकासखंड में कितनी सीटें:
लोहाघाट विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 487, प्रधान: 67, बीडीसी सदस्य: 34, जिला पंचायत सदस्य: 3
पाटी विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 604, प्रधान: 84, बीडीसी सदस्य: 40, जिला पंचायत सदस्य: 4

इतनी सीटों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन:
लोहाघाट विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 196, प्रधान: 8, बीडीसी सदस्य: 4, जिला पंचायत सदस्य: 1
पाटी विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 48, प्रधान: 8, बीडीसी सदस्य: 1, जिला पंचायत सदस्य: 1

इतनी सीटों पर होंगे चुनाव व प्रत्याशी:
लोहाघाट विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 3 सीटें 6 प्रत्याशी, प्रधान: 59 सीटें 158 प्रत्याशी, बीडीसी सदस्य: 30 सीटें 92 प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य: 2 सीटें 4 प्रत्याशी ।
पाटी विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: किसी सीट पर चुनाव नहीं, प्रधान: 76 सीटें 219 प्रत्याशी, बीडीसी सदस्य: 39 सीटें व 135 प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य: 3 सीटें 16 प्रत्याशी।

किस विकासखंड में कितने मतदाता:
लोहाघाट: 38658 (महिलाएं 18689 व पुरुष 19969)
पाटी: 45433 (महिलाएं 21291 व पुरुष 24142)
कुल मतदाता: 84091 (महिलाएं 39980 व पुरुष 44111)

प्रतीकात्मक फोटो।
error: Content is protected !!