
चंपावत जिले में त्रिस्तरीय पंचायत की 442 सीटों पर 1296 प्रत्याशी मैदान में
देवभूमि टुडे
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नाम वापसी का कल 11 जुलाई को आखिरी दिन था। चंपावत जिले में त्रिस्तरीय पंचायत में कुल 160 नाम वापस लिए गए। जिला पंचायत सदस्य के 14, ग्राम पंचायत सदस्य के 7, ग्राम प्रधान के 81 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 58 उम्मीदवारों में नाम वापस लिया।
चंपावत जिले में कुल 603 सीटों में निर्विरोध चुनाव हुआ। जिला पंचायत के 3 सीटों के अलावा ग्राम प्रधान की 29, क्षेत्र पंचायत की 10 और ग्राम पंचायत सदस्य के 561 सीटों में निर्विरोध चुनाव हुआ। इस तरह अब 442 सीटों के लिए कुलल 1296 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला पंचायत की 12 सीटों के लिए 46 प्रत्याशी, ग्राम पंचायत सदस्य की 23 सीटों के लिए 48 प्रत्याशी, ग्राम प्रधान की 283 सीटों के लिए 792 प्रत्याशी और और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 124 पदों के लिए 410 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।







