गौशाला आग की चपेट में…1 मवेशी झुलसा

लधिया घाटी क्षेत्र के मछियाड़ गांव की वारदात
देवभूमि टुडे
चंपावन/पाटी। लधिया घाटी क्षेत्र के मछियाड़ गांव में एक गौशाला आग की चपेट में आ गया। आग लगने से एक मवेशी झुलस गया।
जानकारी के मुताबिक रघुवर सिंह बोहरा के गौशाला में बृहस्पतिवार को एकाएक आग लग गई। आग में एक मवेशी झुलस गया। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। और बड़ा नुकसान बचा लिया। अलबत्ता आग क्यों लगी, यह पता नहीं चल सका है।

error: Content is protected !!