तहसील कर्मी जीवन मलवाल का निधन…कुछ समय से बीमार थे

पूर्णागिरि तहसील कार्यालय में जताया गया शोक
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। पूर्णागिरि तहसील टनकपुर कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ प्रधान सहायक 52 वर्षीय जीवन सिंह मलवाल का शुक्रवार को निधन हो गया। उनका दिल्ली के निजी अस्पताल में पिछले कुछ समय से उपचार चल रहा था। अंतिम संस्कार शनिवार को शारदा घाट में किया गया। जहां उनके पुत्र पवन और गोलू ने चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक जताया है। शनिवार को शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। उनके निधन पर SDM आकाश जोशी, तहसीलदार जगदीश गिरी, प्रदीप जुकरिया, अशोक महर, सुनील बिष्ट, बबीता जोशी आदि ने शोक जताया है।

जीवन सिंह मलवाल। (फाइल फोटो)
error: Content is protected !!