

नामांकन का अंतिम दिन कल
ग्राम प्रधान में 408, क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 208 और ग्राम पंचायत सदस्यों में 77 प्रत्याशियों ने किए पर्चें दाखिला
देवभूमि टुडे
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों में नामांकन भरने का कल 5 जुलाई को आखिरी दिन है। नामांकन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। जिला पंचायत सदस्यों के लिए तीन दिनों में कुल 33 नामांकन पत्र भरे गए। वहीं आज 4 जुलाई को ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 77, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 208 और ग्राम प्रधान के लिए 408 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे।
जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की ने बताया कि तनुजा महर, प्रकाश सिंह, प्रभा देवी, मनीष महर, अशोक सिंह महरा, आनंद अधिकारी, आशा अधिकारी, सोनू बोहरा, पुष्कर राम और अनीता ने जिला पंचायत सदस्य पद पर आज 3 जुलाई को नामांकन पत्र भरा। वहीं एक दिन पूर्व 2 जुलाई को एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा था। नामांकन पत्र 5 जुलाई तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे।
चंपावत के निर्वाचन अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि चंपावत विकासखंड में 275 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। लोहाघाट की निवार्चन अधिकारी विम्मी जोशी ने बताया कि लोहाघाट में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए कुल 149 पर्चे भरे गए। पाटी के निर्वाचन अधिकारी डॉ. नंदन प्रसाद के मुुताबिक पाटी में प्रधान के लिए 101, बीडीसी सदस्य के लिए 59 और ग्राम पंचायत सदस्य 12 तथा बाराकोट के निर्वाचन अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि सबसे छोटे क्षेत्र पंचायत बाराकोट में कुल 97 नामांकन पत्र भरे गए।
चंपावत जिले में 2747 (जिला पंचायत सदस्यों की 15, चारों विकासखंडों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कुल 134, ग्राम प्रधानों की 312 और ग्राम पंचायत सदस्यों की 2286 सीटें) सीटों के लिए चुनाव होंगे। 3 जुलाई को किस क्षेत्र पंचायत सीटों में कितने नामांकन हुए:
किस क्षेत्र पंचायत सीटों में 4 जुलाई को कितने नामांकन हुए:
चंपावत क्षेत्र पंचायत: ग्राम प्रधान: 159, क्षेत्र पंचायत सदस्य: 67, ग्राम पंचायत सदस्य: 49
पाटी क्षेत्र पंचायत: ग्राम प्रधान: 101, क्षेत्र पंचायत सदस्य: 59, ग्राम पंचायत सदस्य: 12
लोहाघाट क्षेत्र पंचायत: ग्राम प्रधान: 85, क्षेत्र पंचायत सदस्य: 54, ग्राम पंचायत सदस्य: 10
बाराकोट क्षेत्र पंचायत: ग्राम प्रधान: 63, क्षेत्र पंचायत सदस्य: 28, ग्राम पंचायत सदस्य: 6
जिला पंचायत सदस्य में अब तक इन 33 प्रत्याशियों ने किए हैं नामांकन:
योगेश जोशी, दीवान सिंह अधिकारी, सोनू बोहरा, नारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह, आशा, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, आनंद सिंह अधिकारी, आशा अधिकारी, पुष्पा देवी, बबीता गड़कोटी, संगीता, मंजू देवी, मनीषा कालाकोटी, किरन देवी, अंजलि आर्या, सरस्वती चंद, रेनु चंद, हिमानी बोहरा, ममता, अनीता, दिनेश चंद्र, चंदर सिंह, कृष्णानंद जोशी, कमल सिंह रावत, शैलेश जोशी, पवन राम, सुष्मिता फर्त्याल, सुनीता देवी, हिमेश कलखुडिय़ा, सुनीता और पुष्पा विश्वकर्मा।



