नशे पर प्रहार…SSB ने चलाया जागरूकता अभियान

केंद्रीय विद्यालय में नशे से होने वाले नुकसान को बता किया गया जागरूक
छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहे की शपथ दिलाई
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB की पंचम वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट डिप्टी कमांडेंट करन चौहान के दिशा- निर्देशन में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत SSB परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया | केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहे की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि नशा हमारे समाज के लिए विकराल समस्या बन चुका है। जो न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी विपरीत असर डाल रहा है। नशे के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
SSB की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी में 12 जून से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाडा अभियान चलाया जा रहा हैं | सोमवार को हुए कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार कुमार गुप्ता, SSB के निरीक्षक (सामान्य) आशीष यादव, सहायक उप निरीक्षक अनिल शर्मा, विजय सिंह अन्य बल कर्मी और छात्र-छात्राओं ने विचार रखे।

error: Content is protected !!