

चंपावत के धौन ग्राम पंचायत के घांगल गांव के निवासी हैं रवीश चंद्र
UPSC CPF में देशभर से चयनित हुए 459 अभ्यर्थी
देवभूमि टुडे
चंपावत। UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा आयोजित CPF (केंद्रीय पुलिस बल) सहायक कमांडेंट 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। 459 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। शगुन अग्रवाल ने इस परीक्षा में टॉप किया। वहीं चंपावत के ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले एक युवा का भी इस परीक्षा में चयन हुआ है। परीक्षा परिणाम 13 जून को घोषित किया गया।
चंपावत के धौन ग्राम पंचायत के घांगल के रवीश चंद्र CPF में सहायक कमांडेंट चयनित हुए। उन्होंने 101 वीं रेंक हासिल की है। जवाहर नवोदय स्कूल के बाद पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले रवीश के पूर्व सैनिक पिता धर्मानंद भट्ट इस वक्त ग्रामीण बैंक में सेवारत हैं। जबकि मां बची देवी गृहणी है। CPF में BSF (सीमा सुरक्षा बल), CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल),CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल), ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) और SSB (सशस्त्र सीमा बल) शामिल हैं। बल का आवंटन नियुक्ति से पूर्व किया जाता है।

