
वाराही धाम देवीधुरा में कलश यात्रा के साथ 9 दिनी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
देवभूमि टुडे
चंपावत/देवीधुरा। मां वाराही धाम देवीधुरा में 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया है। पारंपरिक परिधान पहनीं महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। पुरोहितों ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर परिक्रमा मार्ग और देवीधुरा बाजार से होती हुई मां वाराही मंदिर पहुंची।
दोपहर बाद कथा शुरू हुई। कथावाचक पंडित प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य समझाया। कहा कि यह कथा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अनुपम संगम है। कार्यक्रम में मेला समिति के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष दीपक चम्याल, उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, महामंत्री रोशन लमगड़िया, खीम सिंह, हयात सिंह, ईश्वर बिष्ट, दिनेश चम्याल, विशन चम्याल, चेतन बिष्ट, खाम प्रधान गंगा सिंह चम्याल, वीरेंद्र लमगड़िया, बद्री सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट सहित 4 खाम और 7 थोक के प्रतिनिधि मौजूद थे।


