

सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदनी के नजदीक हुआ हादसा
साइकिल सवार 55 वर्षीय बनबसा निवासी दिलीप सिंह चोटिल
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदनी के नजदीक एक कैंटर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल व्यक्ति को फौरन टनकपुर के उप जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी साइकिल सवार को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदनी के निकट बनबसा से साइकिल से अपने घर लौट रहे 55 वर्षीय चंदनी बनबसा निवासी दिलीप सिंह पुत्र लाल सिंह को बनबसा की ओर से आ रहे कैटर (यूके 18 सीए 8186) ने टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग अपने वाहन से घायल को तुरंत टनकपुर उप जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टर उमर ने बताया कि घायल दिलीप सिंह के सिर और पांव में खासी चोटें आई है। प्राथमिक इलाज के बाद चोटिल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गयाहै। वहीं बनबसा पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।

