CDO सिंह पौड़ी भेजे गए…डेढ़ साल चंपावत रहे

स्थानांतरण पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों ने विदाई दी
चंपावत के नए CDO होंगे जीएस खाती
देवभूमि टुडे
चंपावत। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह का चंपावत से स्थानांतरण हो गया है। दिसंबर 2013 से चंपावत में सेवा देने वाले सिंह को पौड़ी में ग्राम्य विकास विभाग में संयुक्त विकास आयुक्त के पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर रुद्रप्रयाग के CDO जीएस खाती को चंपावत भेजा गया है। शासन ने 23 मई को ये आदेश किए हैं।
CDO सिंह यहां से कार्यमुक्त हो गए है। स्थानांतरण पर उन्हें जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों ने विदाई दी। बाराकोट की क्षेत्र पंचायत प्रशासक विनीता फर्त्याल और पाटी क्षेत्र पंचायत की प्रशासक सुमनलता ने CDO संजय कुमार सिंह के कार्यव्यवहार की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए।
ग्राम्य विकास विभाग के सभागार में हुए विदाई समारोह में अधिकारियों ने कहा कि संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चंपावत जिले ने विकास कार्यों में बेहतरीन कार्य किया है। विदाई अवसर पर स्थानांतरित CDO सिंह ने कहा कि चंपावत जिले में कार्य करना उनके लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने DM नवनीत पांडे सहित तमाम प्रशासनिक सहयोगियों का सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। इस मौके पर DRDA की PD विम्मी जोशी, DDO दिनेश सिंह दिगारी, BDO अशोक अधिकारी, CVO डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल UREDA की PO चांदनी बंसल सहित तमाम अधिकारी-कर्मी मौजूद थे।

error: Content is protected !!