

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बाराकोट में निकाली तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग
छात्र-छात्राएं, पूर्व फौजी, व्यापारी, राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन के लोग हुए शामिल
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज 24 मई को बाराकोट में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। बाराकोट क्षेत्र पंचायत की प्रशासक विनीता फत्र्याल ने बताया कि तिरंगा शौर्य यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना का आभार जताने के साथ लोगों की एकजुटता का संदेश दिया गया। इस यात्रा के जरिए सेना और सैनिकों के प्रति सम्मान और लोगों में देशभक्ति का भाव प्रकट किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा के नेतृत्व में बाराकोट छतरी चौराहे से शुरू तिरंगा यात्रा स्टेशन बाजार होते हुए पोखरीखाल तक पहुंची। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को नमन किया। लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत की प्रशासक ज्योति राय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, सुभाष बगौली, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पांडेय, चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, ललित कुंवर, संजय वर्मा, टीका सिंह बोहरा, राम प्रसाद कालाकोटी, दरवान मेहता, सुनील वर्मा, दीपेंद्र सिंह, कमलेश जोशी, योगेश जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, नारायण सिंह फर्त्याल, उमेश बिष्ट, आनंद बोहरा, मोहन अधिकारी, कमल बोहरा, दीपक तड़ागी सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।





