राजकीय शिक्षक संघ चुनाव अपडेट…अधिकारी, अनिल व कल्पना को निर्णायक बढ़त,उपाध्याय भी आगे

29 राउंड में से 23 राउंड की गिनती पूरी हुई
जगदीश सिंह अधिकारी का लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनना तय
मंत्री पद पर निवर्तमान मंत्री इंदुवर जोशी 65 वोटों से पीछे
उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार 194 वोटों से और महिला उपाध्यक्ष पद पर कल्पना आर्या 173 वोट से आगे
संयुक्त मंत्री पद पर गिरीश जोशी, संगठन मंत्री पद पर नरेंद्रनाथ गोस्वामी और ऑडिटर चंद्र प्रकाश टम्टा पहले ही निर्विरोध चुने गए
देवभूमि टुडे
चंपावत। राजकीय शिक्षक संघ की नई जिला कार्यकारिणी के चुनाव 24 मई की अपरान्ह निपट गए। जिलाध्यक्ष पद पर जगदीश सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, महिला उपाध्यक्ष पद पर कल्पना आर्या को निर्णायक बढ़त मिल गई है। जबकि मंत्री पद पर प्रकाश उपाध्याय 65 वोटों से आगे हैं। तीन अन्य पदों पर पहले से ही निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इससे पहले चंपावत जीजीआईसी में हुए राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव में 714 शिक्षकों ने वोट डाले। वोटिंग सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 12 बजे तक हुई।
23वें राउंड की गिनती के बाद जिलाध्यक्ष पद पर मौजूदा अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी 133, उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार 194, महिला उपाध्यक्ष पद पर कल्पना आर्या 173 वोट और जिला मंत्री पद पर प्रकाश उपाध्याय 65 वोटों से आगे हैं। संयुक्त मंत्री पद पर गिरीश जोशी, संगठन मंत्री पद पर नरेंद्रनाथ गोस्वामी और ऑडिटर चंद्र प्रकाश टम्टा पहले ही निर्विरोध चुने गए थे।
निर्वाचन कार्य में पर्यवेक्षक पाटी के खंड शिक्षाधिकारी भारत जोशी, चुनाव अधिकारी लोहाघाट के बीईओ घनश्याम भट्ट, चंपावत के बीईओ राधेश्याम खर्कवाल, प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट, संतोष उप्रेती, ललित मोहन चतुर्वेदी, लोचन त्रिपाठी, जीवन चंद्र ओली, पंकज सैनी आदि ने निपटाया।
23 राउंड के बाद किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले:
जिलाध्यक्ष: जगदीश सिंह अधिकारी 354, पल्लव जोशी: 221
जिला उपाध्यक्ष: अनिल कुमार: 381, मनोज कुमार गड़कोटी: 194
जिला महिला उपाध्यक्ष: कल्पना आर्या: 372, बबीता सिंह: 199
जिला मंत्री: प्रकाश उपाध्याय: 319, इंदुवर जोशी: 254

जगदीश सिंह अधिकारी व प्रकाश उपाध्याय।
error: Content is protected !!