ढाई किलो चरस संग युवक गिरफ्तार…दूसरा आरोपी फरार

पाटी के किमाड़ीधार क्षेत्र से पकड़ा गया है आरोपी अशोक चंद्र भट्ट
फरार दीपक भट्ट की पुलिस कर रही है तलाश
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। पाटी क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 19 मई को 2 किलो 520 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक, एप्पल आई फोन और 3500 रुपये भी सीज किए गए है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार हो गया है। जिसकी पकड़ के लिए पुलिस खोजबीन कर रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पाटी थाने में NDPS अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि पाटी की किमाड़ीधार से बाइक सवार अशोक चंद्र भट्ट (22) निवासी ग्राम तलमाटा बिरगुल 2 किलो 520 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बाइक के पीछे सवार व्यक्ति पुलिस की चेकिंग होता देख चकमा देकर जंगल से भाग निकला। पूछताछ में फरार व्यक्ति का नाम दीपक भट्ट निवासी ग्राम तलमटा बिरगुल बताया गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पाटी थाने में NDPS की धारा 08, 20 व 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक चंद्र भट्ट ने पूछताछ में बताया कि बेरोजगार होने के कारण दीपक भट्ट ने लालच देकर उसे (अशोक चंद्र भट्ट) को चरस तस्करी में अपने साथ लगा लिया। इसकी एवज में उसे कमीशन दिया जाता था। बकौल पुलिस अशोक चंद्र भट्ट ने यह जानकारी दी की चरस रिश्ते के भाई दीपक भट्ट के घर में तैयार कर छोटी-छोटी मात्रा में गांव से इकट्ठा कर उत्तर प्रदेश के अलावा हल्द्वानी, रीठा साहिब व देवीधुरा मेले में आए लोगों को बेची जाती थी।
पुलिस टीम में पाटी के थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, अपर उप निरीक्षक सागर बिष्ट, कांस्टेबल कमल गोस्वामी, संतोष सिंह, SOG के प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह, मतलूब खान, महेंद्र डंगवाल, कांस्टेबल मोहम्मद नासिर, सूरज कुमार और अशोक वर्मा शामिल थे।

error: Content is protected !!