

भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से देश भक्ति का वातावरण
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी से उत्साहित लोगों ने आज 17 मई को लोहाघाट में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा के जरिए भारतीय सेना का आभार जताने के साथ सैकड़ों लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से वातावरण देशप्रेम के माहौल में बदल गया। यात्रा में विभिन्न सामािजिक व राजनीतिक संगठनों के लोगों के अलावा स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया।
यात्रा के संयोजक सुभाष बगौली के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य यात्रा का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर से किया गया। यात्रा गगनभेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कालू सिंह माहरा चौक तक पहुंची। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को गौरव का पल बताते हुए सेना के अदम्य साहस की प्रशंसा की। भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जि़ला पंचायत की प्रशासक ज्योति राय, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कैप्टन आरएस. देव, कैप्टन रघुवीर सिंह, कैप्टन हयात सिंह आदि ने विचार रखे। यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पांडेय, रमेश लाल, कुंदन सिंह, जीत सिंह, मोहित पाठक, प्रहलाद सिंह मेहता, खीम सिंह, दिनेश सुतेड़ी, टीका देव खर्कवाल, अमित जुकरिया, राजू गड़कोटी, सचिन जोशी, अमित साह, चंद्रशेखर जोशी, दीपक ओली, दीपक जोशी, देवेंद्र पाटनी, सूरज कुमार, मदन कलौनी, आशीष राय, बलवंत गिरी, जगदीश अधिकारी, मोहन पाटनी, कैलाश पांडेय, महेश बोहरा, राजेंद्र पुनेठा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।


